October 10, 2026 5:50 am

माँ शारदा परिवार ने जनजातीय बस्तियों में बांटी राशन सामग्री, बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

सोनभद्र। (ओबरा) मध्यप्रदेश के मैहर शक्तिपीठ धाम के पूर्व प्रधान पुजारी परम पूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 देवी प्रसाद पांडेय जी महाराज के पावन अवतरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को माँ शारदा परिवार सेवा ट्रस्ट, ओबरा द्वारा जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने चोपन विकासखंड के जुगैल क्षेत्र स्थित करजी टोला सहित अन्य सुदूर जनजातीय एवं जरूरतमंद बस्तियों में पहुंचकर परिवारों को खाद्यान्न सामग्री से युक्त वृहद राशन किट वितरित की। मैहर धाम के वर्तमान प्रधान पुजारीपवन पांडेय के मार्गदर्शन में मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष अवतरण दिवस के अवसर पर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय सीधे दूरस्थ जनजातीय और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।कार्यक्रम की शुरुआत बिल्ली स्थित माँ शारदा शक्ति मंदिर (हंस वाहिनी नगर) में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद सेवा ट्रस्ट के सदस्य राशन सामग्री लेकर करजी ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां आटा, दाल, आलू, तेल, नमक सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त राशन किट का सम्मानपूर्वक वितरण किया गया। वापसी के दौरान रास्ते में मिले जरूरतमंद परिवारों को भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा बिल्ली-मारकुंडी क्रेशर क्षेत्र की गरीब बस्तियों में भी राशन सामग्री वितरित की गई। वहीं छोटे बच्चों के बीच बिस्कुट, चिप्स और नमकीन बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। इस सेवा अभियान को सफल बनाने में माँ शारदा परिवार, ओबरा के अध्यक्ष संतोष अग्रहरि सहित सूर्य नारायण अग्रहरि, तारकेश्वर केशरी, जेपी केशरी, लवकुश अग्रहरि, कुशय अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, लक्ष्मी नारायण अग्रहरि, मनोज दूबे, विनीत पांडेय, गणेश अग्रहरि, उमाशंकर अग्रहरि, विजय वैश्य, राकेश अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि, अजय अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि समेत अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। सभी ने सेवा भाव के साथ वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!