October 10, 2026 5:50 am

खाद संकट को लेकर किसानों का प्रदर्शन, फलदार पौधों का भी किया गया वितरण

सोनभद्र। नगवा विकासखंड के चेरुई सहकारी समिति परिसर में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत किसान परिवारों को सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में किसानों ने डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर खाद संकट पर नाराजगी जताई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि जनपद की सभी सहकारी समितियों का निरीक्षण कर किसानों को उनके रकबे के अनुसार डीएपी एवं यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती का कार्य बाधित न हो। ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के जिला संयोजक रामसुरत सिंह खरवार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए किसानों से वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने किसानों एवं आदिवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी उठाया। कार्यक्रम में दीपक गोण, विकास जायसवाल, उमा पांडेय, पिंटू जायसवाल, रामबहाल खरवार, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!