October 10, 2026 5:09 am

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो की हालत गंभीर

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में जमीन के विवाद ने रविवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। पाटीदारों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर शाह आलम अंसारी के द्वारा तीनों का इलाज कर दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कादल गांव में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में पूर्व प्रधान शिव प्रसाद, उनके भाई देवानंद पुत्रगढ़ स्वर्गीय रामधनी तथा धनंजय कुमार 27 वर्ष पुत्र शिवप्रसाद घायल हो गए। सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा। जबकि धनंजय कुमार का उपचार सीएचसी में किया गया।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायल पक्ष के दो लोगों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!