October 10, 2026 5:09 am

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर कच्ची शराब व 1200 किलो लहन नष्ट

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत रविवार को शक्तिनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र तथा उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सोनभद्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रविनंदन (क्षेत्र-2, दुद्धी) ने आबकारी टीम एवं स्थानीय थाना शक्तिनगर पुलिस के साथ कोटा बस्ती, शक्तिनगर बस स्टैंड, राजकिशन कॉलोनी, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों, झुग्गी-झोपड़ियों एवं घरों में दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग 25 लीटर कच्ची शराब तथा करीब 1200 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर ही पांच अवैध भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए लहन को नष्ट कराया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रोड चेकिंग भी की गई तथा चखना की दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!