October 10, 2026 5:09 am

मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के आसनडीह गांव के करचाटोला में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मोबाइल चार्ज लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, करचाटोला निवासी राम प्रकाश (23 वर्ष) पुत्र बबई अपने घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसकी चीख-पुकार सुनकर तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता बबई ने बभनी थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!