October 10, 2026 5:09 am

मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शनिवार रात सर्पदंश से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बैना गांव निवासी सुरेश कुमार (45) पुत्र रामखेलावन शनिवार रात अपने घर के बाहर मवेशियों को बांध रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में उन्हें इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद खाना खाने के पश्चात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उनकी हालत गंभीर होने पर तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही सुरेश कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी फुलबसिया, चार पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर बभनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरसात के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने, घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!