October 10, 2026 5:09 am

‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ के संदेश के साथ भाजपा का पौधरोपण अभियान

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत रविवार को सोनभद्र नगर मंडल द्वारा राजकीय कन्या विद्यालय शक्ति केंद्र के विभिन्न बूथों पर नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में “वृक्षारोपण महा अभियान” चला रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में स्कूलों, अस्पतालों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों एवं बंजर भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हरित भारत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से भी अपने घर, खेत और मोहल्ले में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” के संदेश के साथ चलाया जा रहा यह महा अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा। इस अवसर पर अनुपम तिवारी, अतुल चौबे, मूना दुबे, आशीष पाठक, सागर सोनकर, मनोज, मनीष, संजय पांडे, प्रशांत पाठक सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!