सोनभद्र। चुर्क (संजय सिंह) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रौप में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव रोजगार सेवक सतीश चंद्र तथा ग्राम पंचायत सचिव सतीश चंद्र यादव तथा ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर सैकड़ों फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
वक्ताओं ने कहा कि “पेड़ हैं तो प्राण हैं” का संदेश केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
Author: Pramod Gupta
Hello









