October 10, 2026 5:12 am

सील अस्पताल खुलने की शिकायत पर पहुंची संयुक्त टीम, दुबारा किया सील

सोनभद्र (दुद्धी) कस्बे में सील अस्पताल खोले जाने की शिकायत पर शुक्रवार को संयुक्त टीम ने जायजा लिया। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पूर्व सील अस्पताल पहुंकर देखा तो अस्पताल आगे से सील मिली और मरीज भी कोई भर्ती नही मिली लेकिन पीछे की दरवाज़े खुले मिले जिसे देखकर आशंका जतायी जा रही हैं कि चोरी -चुपके इलाज चल रही हैं। संयुक्त टीम ने छानबीन शुरू की तो पता चला की सील अस्पताल से कनेक्टड मेडिकल स्टोर भी हैं और अस्पताल और मेडिकल स्टोर का एक ही रास्ता हैं। संयुक्त टीम ने पहले से सील छोटे ताले को हटाकर पुनः बड़े ताले लगाकर सील किया गया। बताया गया कि अस्पताल में कोई मरीज नही पाया गया हालांकि बगल के कमरें में एक मरीज मिलने की बात सामने आयी है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम ने कहा कि सील अस्पताल में इलाज की शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम मौके पर गई और मामले की जाँच -पड़ताल के बाद पुनः अस्पताल सील कर दी गई हैं। बिना ड्रग इंस्पेक्टर के मेडिकल स्टोर सील करने के सवाल पर कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्यवाही की हैं जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई हैं। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अमित कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!