October 10, 2026 5:12 am

मोहर्रम का जुलूस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह, महुली, बैरखड़़, हुमेलदोहर में स्थित जामा मस्जिद से आज मोहर्रम के पर्व पर ताजिया, शिपण, आकर्षक दुलदुल घोड़े के साथ लाठी डंडे के द्वारा कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया। मोहर्रम के पर्व पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान व मौलाना रुस्तम, मौलाना अनीस के अगुवाई में इलाके में रखे गए ताजिया व अखाड़े के झंडे को लेकर शाम लगभग 4:00 बजे सलैयाडिह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। जहां ध्वनि विस्तारक यंत्र पर मातमी धुन के साथ या अली या हुसैन के नारों के साथ काफिला आगे बढ़ा। इस दौरान जगह-जगह ठंडा पानी, शरबत, खिचड़ा के वितरण के साथ-साथ युवाओं की टोली लाठी, डंडे के द्वारा एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन कर रहे थे पूरे मोहर्रम की अगवाई के दौरान शाहरुख खान, आरफीन, डब्ल्यू खान,अली नातीक, मुजीब खान, इम्तियाज़ खान, सद्दाम हुसैन, सरफराज ,अली राजा, नसीम, जावेद सहित दर्जनों लोग स्थानीय थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने दर्जनों पुलिस बल के मौजूदगी में जुलूस को पूरे दिशा निर्देशों के अनुसार संपन्न कराने में लगे हुए थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!