सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद के धनवन्तरी अस्पताल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह रक्तदान शिविर उप कमाण्डेंट प्रकाश के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।शिविर की शुरुआत करते हुए उप कमाण्डेंट प्रकाश ने बल सदस्यों को संबोधित किया और उन्हें रक्तदान के महत्व से रूबरू कराया। उन्होंने जवानों को प्रेरित करते हुए कहा रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
Author: Pramod Gupta
Hello









