October 10, 2026 5:12 am

निकला 10 के मुहर्रम का जुलूस इमाम हुसैन की याद में अकीदत का सैलाब

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 10 के मुहर्रम का अकीदत और सम्मान के साथ जुलूस निकाला गया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुहर्रम का दिन इमाम हुसैन की कुर्बानी और उनके हक,इंसाफ और सच्चाई का संदेश की याद दिलाता है। कर्बला की घटना ने दुनिया को सब्र, हिम्मत और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस नुरिया मोहल्ला से शुरू होकर बीजपुर मार्केट होते हुए कर्बला और स्वागत गेट तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। जुलूस के रास्ते में शरबत और सिन्नी (प्रसाद)का भी इंतजाम किया गया था जहां लोगों ने सेवा भाव से व्यवस्था संभाली। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ। इसी तरह जरहा राजो खम्हरिया आदि स्थानों पर मुहर्रम का जुलूस अक़ीक़द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!