सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय क्षेत्र में क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले डोडहर प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। देर रात तक चले बेहद रोमांचक और कांटे के फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने गैरेज इलेवन बनारस को हराकर खिताबी जीत अपने नाम की। इस महामुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ जमी रही। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साईं बाबा क्रिकेट क्लब वाड्रफनगर बनाम गैरेज इलेवन बनारस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाड्रफनगर की टीम बनारस की घातक गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई और महज 24 रनों पर सिमट गई। जवाब में गैरेज इलेवन बनारस ने 3.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए बनारस के अमरेंद्र पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच एमसीसी इलेवन और पूर्वांचल आर्मी अनपरा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल आर्मी ने निर्धारित 8 ओवरों में 74 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी इलेवन की टीम अनपरा की सटीक गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई और 8 ओवरों में केवल 34 रन ही बना सकी।
Author: Pramod Gupta
Hello









