सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के क्रम में शनिवार को थाना शक्तिनगर पुलिस एवं परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान बालू लदे भारी वाहनों की जांच की गई, जिसमें मानक उल्लंघन पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय ने उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी के सहयोग से बालू लदे भारी वाहनों की जांच कराई। जांच के दौरान कुल दो हाईवा वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज की कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।पुलिस एवं परिवहन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।कार्रवाई में शामिल पुलिस उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय एवं थाना शक्तिनगर पुलिस टीम।
Author: Pramod Gupta
Hello









