सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर की बिजली सप्लाई इस समय भगवान भरोसे चल रही है। लगभग 20 गांवों में इस फीडर की बिजली सप्लाई चरमरा गई है। 10 घण्टा लाइन फाल्ट में चल रही है तो 6 घण्टा रोस्टिंग में चली जाती है बाकी के 8 घण्टा बिजली सप्लाई में पूरा महकमा हाफ रहा है। बताता जाता है कि तार पोल सब के सब जर्जर अवस्था मे है ऐसी स्थिति में बिजली चालु होते ही फाल्ट में चली जाती है। जंगली क्षेत्र होने के कारण लाइनमैन फाल्ट ढूढने में परेशान रहते है किसी तरह लाइन चालू भी होती है तो पता चलता है फिर फाल्ट में चली गयी है।तब तक विभागीय रोस्टिंग का समय हो जाता है। ऐसी स्थित में भीषण गर्मी और उमस में कारण आमआवाम की जिंदगी नारकीय बनी हुई है। पेयजल की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं तो मौसम की वजह से कभी कभी दो दो दिन बिजली के दर्शन नही होते। बच्चों की पढ़ाई लिखाई किचन आदि सब कुछ बिजली की भेंट चढ़ चुकी है। जगह जगह लगाए गए एवीसी केविल सड़ गल कर टपक रहे है तो लाइनमैन साइकिल के टियूब से बांध कर किसी तरह खाना पूर्ति कर रहे है। 1912 टोल फ्री पर इसकी शिकायत भी बेकार जा रही है बताया गया कि जेई बिहारी लाल ने सभी शिकायतों का निस्तारण कर क्लोज रिपोर्ट लगा दिया है जब कि मौके पर स्थित जस के तश पड़ी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्वयम संज्ञान लेकर शासन के मंशानुरूप गाँवो में 18 घण्टा बिजली आपूर्ति की मांग की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









