October 10, 2026 5:15 am

एनटीपीसी रिहंद में आयु के लिए योग थीम पर हुआ आयोजन

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में रविवार को 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम “आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) निर्धारित की गई है जिसके तहत परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संजय असाटी कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद)थे। कार्यक्रम में पहुँचने पर मुख्य अतिथि तथा वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं बच्चों के योग समूह द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं के मनमोहक प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। इस विशेष अवसर पर योग के महत्व को समझाने और सामूहिक योगाभ्यास का सफल संचालन करने के लिए एक कुशल योग प्रशिक्षक को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न आसनों और प्राणायाम अनुलोम, विलोम आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय असाटी ने कहा “योग विश्व समुदाय को भारत द्वारा दिया गया एक अनमोल और अद्भुत उपहार है। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हमें अनिवार्य रूप से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा नीलू असाटी महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के सम्मानित पदाधिकारी, एनटीपीसी के कर्मचारी तथा भारी संख्या में उनके परिजनों ने हिस्सा लिया और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!