October 10, 2026 5:15 am

युवा राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में संगठन विस्तार व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

– बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर दिया गया जोर

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल युवा की एक आवश्यक बैठक रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जिला अध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल युवा के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बैठक में संभावित प्रदेश अध्यक्ष युवा रविंद्र सिंह पटेल के सोनभद्र दौरे, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि “एक बूथ, दस यूथ” के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसलिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाए। जिला अध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल युवा जनपद के सभी ब्लॉकों एवं तहसीलों में संगठन को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक पहुंचेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों एवं तहसीलों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरत चौबे, वीरेंद्र मिश्रा, रामसेवक पटेल, राजेंद्र पटेल, राजू पासवान, शिवपूजन दुबे, गणेश विश्वकर्मा, सूर्या यादव, रमेश बियार, अविनाश त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, प्रभु, विजय केशरी, रोहित जैन, शिवम, संतोष यादव, नीरज सोनी, आकाश मौर्य, अनूप केशरी, संजय मधेशिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!