October 10, 2026 5:50 am

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस का विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

– रक्तदान – सबसे बड़ा दान, मानवता का सम्मान।

सोनभद्र। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस, सोनभद्र द्वारा पंचशील हॉस्पिटल, चुर्क मोड़ रॉबर्ट्सगंज में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने किया। शिविर में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शशांक मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सेवा, समर्पण और जनसरोकारों पर आधारित है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर समाज के प्रति युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव युवाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह शिविर सेवा और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने वाला सराहनीय प्रयास है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाना भी है। रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देते हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर में शशांक मिश्रा, रोहिल मिश्रा, मृदुल मिश्रा, अनुपम, बृजेश तिवारी, प्रदीप चौबे, हाजी फरीद अहमद, रामराज सिंह गोंड, क्षितिज सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव, शीतला पटेल, उत्कर्ष द्विवेदी, शंकर लाल, राहुल और सूर्य कुमार सहित कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर रामविलास पनिका, जितेन्द्र पासवान, सेतराम केशरी, राजेन्द्र भारती, श्रीकांत मिश्रा, अमरेश देव पाण्डेय समेत कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने चिकित्सकों, रक्तदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!