October 10, 2026 5:50 am

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट एवं धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना घोरावल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 80/2026, धारा 69, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित मामले में वादिनी ने 19 अप्रैल 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में खर्चा-खुराक की मांग करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना घोरावल पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मुक्खा मोड़ तिराहा, घोरावल के पास से वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र शर्मा उम्र 55 वर्ष पुत्र बरसाती निवासी मझिगवां थाना घोरावल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक कवीन्द्र सिंह यादव (चौकी प्रभारी शिवद्वार), हेड कांस्टेबल विपिन कुमार एवं कांस्टेबल जय प्रकाश राव शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!