सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “सेवा, सुशासन और संकल्प” अभियान के अंतर्गत सुरक मंडल क्षेत्र में प्रबुद्ध जन एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों ने देश में जनविश्वास, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व पटल पर एक मजबूत और ताकतवर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनसे संवाद कर प्रेरणा प्राप्त करना गौरव की बात है। संपर्क अभियान के दौरान डॉ. तिवारी ने ग्राम सेमर निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो राम प्रताप, ग्राम बेलाही निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक केशव बिंद तथा उत्कृष्ट किसान एवं प्रबुद्ध नागरिक छोटेलाल मौर्य से भेंट कर चर्चा की। वरिष्ठजनों ने देश की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पाठक, ओम पाठक एवं बबलू साहनी भी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









