October 10, 2026 6:42 am

एसपी के कड़े तेवर: गो-तस्करों, मादक पदार्थ व शराब माफियाओं पर चलेगा गैंगस्टर

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी तथा आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला कारागार गुरमा के अधीक्षक, जीआरपी व आरपीएफ प्रभारी सहित वन विभाग, आबकारी एवं होमगार्ड विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखने, कर्तव्यनिष्ठा तथा आमजन के प्रति संवेदनशील और मददगार व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया। एसपी ने 60 एवं 90 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं और विशेष रिपोर्ट प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत तामीला कराने को कहा। बैठक में गो-तस्करी, अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत चिन्हित एनडीपीएस अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी तथा साइबर फ्रॉड मामलों में पीड़ितों का धन होल्ड कराकर रिफंड की दर बढ़ाने पर भी बल दिया गया। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ, पीजी पोर्टल एवं जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले प्रभारियों को चेतावनी दी गई। साथ ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का पुनः चिन्हांकन कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ताजिया जुलूस मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। एसपी ने खुफिया तंत्र को सक्रिय करने, पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती, सघन फ्लैग मार्च और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठकों के माध्यम से धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!