October 10, 2026 12:42 am

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा तथा खलियारी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण सत्रों का भी निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों का परीक्षण करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नियमित निगरानी एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!