October 10, 2026 12:42 am

पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए डीएम-एसपी का संयुक्त निरीक्षण

सोनभद्र। तृतीय दिवस आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मुड़ीलाडीह घोरावल स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास प्रबंधन, परीक्षा कक्षों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!