सोनभद्र। सहायक निदेशक मत्स्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि योजनाओं के तहत पात्र मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल को 8 जून 2026 से खोल दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित की गई है। योजनाओं के अंतर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विस्तृत विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, द्वितीय तल विकास भवन, सोनभद्र में संपर्क कर सकते हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello








