October 10, 2026 12:42 am

मिला 1482.75 मीट्रिक टन यूरिया, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र। खरीफ अभियान-2026 के तहत किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की 63 बी-पैक्स, 10 अन्य सहकारी समितियों तथा इफको की 13 फ्रेंचाइजी केंद्रों के लिए कुल 1482.750 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक का आवंटन किया गया है। जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के उपरांत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस आवंटन को स्वीकृति प्रदान की है। आवंटन के सापेक्ष पीसीएफ द्वारा संबंधित समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था की प्रतिदिन निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को कृषि कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से बचाना है। खरीफ फसल की रोपाई के समय उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषकों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा उर्वरक केंद्र से संपर्क कर उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक खरीदें। यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 9198788248, 9451637073 अथवा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9452165778 एवं अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8881173660 पर तत्काल दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, एडीसीओ कोऑपरेटिव सुरेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!