October 10, 2026 5:26 am

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में थाना बभनी पुलिस ने बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कारीडाड़ आश्रम मोड़ के पास दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कन्हैया लाल गुप्ता उम्र 52 वर्ष पुत्र स्व. रामप्रसाद गुप्ता तथा रामसजीवन गुप्ता उम्र 24 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता निवासी ग्राम भंवर (मगरमाड़), थाना बभनी शामिल हैं। दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 112/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार एवं कांस्टेबल नवनीत कुमार तिवारी शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!