सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शनिवार सायंकाल मछली का चारा लेकर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सूरज पांडेय पुत्र स्वर्गीय विकारमा पांडेय निवासी छावनी भिलाई जामुल, दुर्ग (छत्तीसगढ़) मामूली रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक छत्तीसगढ़ से मछली का चारा लेकर आजमगढ़ जा रहा था। मारकुंडी घाटी में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी प्रकाश हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस पलटी ट्रक को हटवाने में जुटी रही। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 132









