October 10, 2026 6:05 am

समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सपा-बसपा के 32 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड की कुदरी ग्राम पंचायत में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के आवास पर आयोजित किया गया, जहां विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया। समारोह के दौरान सपा और बसपा छोड़कर आए बूथ अध्यक्ष समेत कुल 32 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में जोखन सिंह मरकाम, अमृतलाल, रामबरन, शीशपाल, कौशल्या देवी, विजय सिंह, जिंदलाल, कृपाशंकर, सूरजलाल, शंखलाल, छोटेलाल, रामप्यारे, विगन राम भारती, तेजबली, रामऔतार, बेचन, रामलखन, राजाराम, श्यामलाल, चंद्रावती, रंजीत सिंह, सुरेंद्र मरकाम, उदय, दिनेश, रामकिशुन, रामसुंदर, दयाशंकर, रामदेव, शिवप्रसाद, श्यामबिहारी एवं लालमन प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। वक्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही सभी नए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांदप्रकाश जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!