– मोबाइल गिरवी रखकर लिए थे रुपये,पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार सुबह चेतवां जंगल में सड़क किनारे चिलबिल के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेमना निवासी प्रवेश कुमार उम्र 21वर्ष पुत्र गुलाब चंद शुक्रवार को करीब तीन बजे घर से फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक राहगीर ने परिजनों को सूचना दी कि चेतवां जंगल में सड़क किनारे एक युवक चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ है।
Author: Pramod Gupta
Hello









