October 10, 2026 5:50 am

पुलिस के आश्वासन पर राख ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म

सोनभद्र। ​बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद नगर के राख बंधे से राख ढुलाई के कार्य में लगे वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल गुरुवार की शाम स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। वाहन मालिकों ने अपना धरना खत्म करते हुए पुनः काम पर लौटने का निर्णय लिया है।​ बता दें कि रेट बढ़ोतरी की मांगों को लेकर मोटर मालिक और ट्रांसपोर्टर पिछले मंगलवार से धरने पर बैठे थे जिससे राख ढुलाई का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार की देर शाम बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी मोटर मालिकों व ट्रांसपोर्टरों से विस्तृत वार्ता की।​थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि आगामी 10 जून को संबंधित ठेकेदार स्वयं मौके पर आकर उनके बीच बैठेंगे और उनकी समस्याओं का स्थाई व उचित हल निकालेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से मिले इस सकारात्मक आश्वासन और मध्यस्थता के बाद ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा शांत हुआ।​ इसके बाद सभी वाहन मालिकों ने सर्वसम्मति से धरने को समाप्त करने की घोषणा की। गुरुवार शाम से ही राख ढुलाई का काम दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गया है जिससे प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!