सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में प्रकृति को सहेजने के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जरहा वन रेंज के सिरसोती पौधशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Author: Pramod Gupta
Hello









