सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) भीषण गर्मी में आसमान से जहाँ आग बरस रही है घर तन्दूर की भठ्ठी बना हुआ है वहीं नधिरा उपकेंद्र की बिजली सप्लाई गाँवो में फिसड्डी हो गयी है रात 10 बजे के पहले बिजली सप्लाई पर विभागीय ब्रेक है तो रात और दिन में 20 बार ट्रिपिंग के कारण बच्चों बुजुर्गो की नीद हराम है जिसके कारण अब ग्रामीणों में गुस्सा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि नव निर्मित किरबिल सबस्टेशन चालू होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि पुरानी ब्यवस्था में कुछ सुधार होगा और सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 18 घण्टा गाँवो को बिजली सप्लाई मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नही। नधिरा उपकेंद्र पर हॉबी जर्जर उपकरण के कारण बिजली सप्लाई महज सफेद हाथी बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार करोड़ो रुपए राजस्व वसूली कर सरकार के खजाने में जमा तो कराया जाता है लेकिन ब्यवस्था और उपकरण तथा रखरखाव के अभाव में आम जनता बिजली को लेकर फजीहत झेल रही है। आलम यह है कि सैकड़ो किलो मीटर क्षेत्र फल में मकड़ी के जाल की तरह फैलाए गए तार पोल उपकरण जर्जर अवस्था मे पड़े हैं पोल से पोल की दूरी बढ़ गयी है आयेदिन तार टूट कर गिरना आम बात हो गयी है। रात हो या दिन बिजली कब कटेगी कब आएगी यह भगवान को भी पता नही है। मजेदार बात तो यह है कि सप्लाई बंद होते ही लाइनमैन से लेकर अधिकारियों तक के फोन बंद कर लिए जाते हैं ऐसी स्थित में उपभोक्ताओं को न कोई सूचना मिलती है और नही जानकारी जिसके कारण बेवजह जलालत झेलनी पड़ती है।
Author: Pramod Gupta
Hello









