October 10, 2026 5:50 am

झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ टोला बगबियानी में गुरुवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजनि कांत उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अश्विनी कुमार निवासी पतरिहा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर मृतक रजनि कांत निकला। सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से एवं गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या की गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि रजनि कांत ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की थी और वह दो भाइयों में बड़ा था। करीब एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उसके पिता अश्विनी कुमार का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!