October 10, 2026 5:23 am

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला पहुंचा डीएम दरबार लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप कार्रवाई की मांग

सरकारी भूमि पर पुनःकब्जा लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर भैंस और गोबर,बीमारी का खतरा प्रधान ने डीएम को पत्र सौंपकर लगाई गुहार

सोनभद्र, 01 जून 2026 विकास खण्ड चतरा क्षेत्र के ग्राम पड़री कलां, परगना विजयगढ़, तहसील राबर्ट्सगंज के ग्राम प्रधान/प्रशासक विजय कुमार ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र सौंपकर ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे और लेखपाल की संदिग्ध भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि ग्राम सभा के गाटा संख्या 611क पर RRC केंद्र, सरकारी राशन की दुकान, सार्वजनिक दुर्गा महोत्सव मंच व यात्री शेड बने हुए हैं। इस सार्वजनिक भूमि पर गांव निवासी सुरेश पटेल पुत्र बचऊ द्वारा 20-25 भैंस व नाद रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। गोबर व सड़ा भूसा फेंककर गंदगी फैलाने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने हेतु तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल संख्या 9262000008613 पर कई बार शिकायत की गई। 23/05/2026 को पन्नूगंज थाना समाधान दिवस पर दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पन्नूगंज प्रशासन की मौजूदगी में भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।आरोप है कि भूमि मुक्त होने के अगले ही दिन 24/05/2026 को लेखपाल सुश्री सुजाता पटेल के सहयोग से सुरेश पटेल ने पुनः अतिक्रमण कर लिया। शिकायत करने पर पन्नूगंज थाने द्वारा लेखपाल के लिखित बयान के बाद ही कार्रवाई की बात कही गई, परन्तु लेखपाल द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया। इसके विपरीत ग्राम प्रधान को “अतिक्रमण नहीं हटेगा, जो करना है कर लो” जैसी धमकी दी जा रही है।ग्राम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि:गाटा संख्या 611क की ग्राम सभा भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराकर सार्वजनिक उपयोग हेतु सुरक्षित किया जाए। लेखपाल सुश्री सुजाता पटेल की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सरकारी भूमि का दुरुपयोग न हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!