सोनभद्र। थाना कोन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 104/2026, धारा 105, 318(4) भारतीय न्याय संहिता व धारा 34 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु कोन थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। उक्त अभियुक्तगण फरार चल रहे हैं। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा नसीम अहमद पुत्र सरफुदीन निवासी ग्राम खरौदी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र – *₹25,000/- सल्मा पत्नी आसिफ मोहम्मद*, निवासी ग्राम देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र – *₹10,000/- दोनों वांछित अभियुक्तो पर *₹35,000/-की इनाम घोषित की गई है जो भी व्यक्ति अभियुक्तों की गिरफ्तारी में प्रत्यक्ष सहायता करेगा अथवा गिरफ्तारी कराने वाली पुलिस टीम को सटीक एवं प्रमाणिक सूचना उपलब्ध कराएगा, उसे उपरोक्त इनाम प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।सूचना थाना कोन अथवा जनपद सोनभद्र पुलिस कंट्रोल रूम पर दी जा सकती है।









