सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद में 16 मई से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना के सभी विभागों अनुभागों तथा कल्याण निकायों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता अभिलेख प्रबंधन और कार्यस्थल सुधार को बढ़ावा देना रहा।अभियान की शुरुआत 16 मई को प्रभात फेरी और स्वच्छता शपथ के साथ हुई जिसमें परियोजना प्रमुख सहित अधिकारियों कर्मचारियों परिसर स्थित विद्यालय सीआईएसएफ़ तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Author: Pramod Gupta
Hello









