October 10, 2026 6:42 am

घाघर नदी में डूबने से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत अंतर्गत मोरईया टोला के समीप घाघर नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवका टोला सलखन निवासी चांदनी गोंड उम्र 17 वर्ष पुत्री रामकेवल शनिवार को घाघर नदी के किनारे गई थी। बताया जा रहा है कि नदी में बह रहे एक खिलौने को निकालने के प्रयास में वह पानी में उतर गई। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर चोपन थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद किशोरी का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे हुए हैं। घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!