October 10, 2026 7:08 am

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कुएं में मिला 4 वर्षीय मासूम का शव; सौतेली मां पर हत्या की आशंका

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीर बुढ़वा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान उस समय मातम पसर गया, जब एक चार वर्षीय मासूम का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक बच्चे की पहचान जीनू भारती पुत्र सुनील कुमार भारती के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।​ मिली जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय जीनू करीब एक सप्ताह पहले अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल आया हुआ था। जब घर में मंडप का कार्यक्रम चल रहा था और हर तरफ भीड़भाड़ थी, तभी जीनू अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने तुरंत डायल 112पर पुलिस को इसकी सूचना दी।​ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से आस-पास के इलाकों में तलाश किया। काफी मशक्कत के बाद, ननिहाल के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पक्के कुएं में मासूम जीनू का शव तैरता हुआ बरामद हुआ। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मामले में मृतक के नाना रामबृक्ष ने सौतेली माँ पर गंभीर आरोप लगाते हुए बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि बच्चे को मारकर शव कुएं में फेंका गया है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!