सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों की सघन चेकिंग हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना शक्तिनगर पुलिस एवं उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बालू लदे कुल दो भारी वाहन (ट्रेलर/हाईवा) को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इस पर नियमानुसार दोनों वाहनों को सीज करते हुए थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। पुलिस विभाग ने बताया कि जनपद में ओवरलोड एवं मानक विहीन वाहनों के विरुद्ध आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।कार्रवाई करने वाली टीम उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम, थाना शक्तिनगर।
Author: Pramod Gupta
Hello









