– अधिकारियों के चेहरे पर सफलता के मुस्कान तो बितरण निगम के कर्मियों में खुशी
सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बुधवार लगभग आधीरात को किरबिल सबस्टेशन का 132/33 केवीए नव निर्मित बिजली घर 5 साल बाद तमाम कठिनाइयों और तकनीकी खामियों कानूनी अड़चनों को पार कर सफलता पूर्वक चार्ज कर लिया गया। बुधवार रात 23:22 मिनट पर यूपी पावर ग्रिड कारपोरेशन तथा रात 23:59 मीनट पर झारखण्ड पावर ग्रिड यानी दोनो ग्रिड से स्टेशन को जुड़ने में आधिकारिक तौर पर सफलता मिलते ही सभी के चेहरे पर मुस्कान फैल गयी।उक्त आशय की जानकारी देते हुए ट्रांसमिशन लाइन के टेस्टिंग एंड कमीशनिंग एक्सईएन शिवधनी ने बताया कि इस सफलता के पीछे ट्रांसमिशन एक्सईएन इंद्रभान सिंह, एसडीओ ट्रांसमिशन रामअनन्त दूबे, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार टेस्टिंग एंड कमीशनिंग अवर अभियंता शैलेन्द्र कुमार अवधेश कुमार अवर अभियंता पंकज कुमार सहित टीम के सभी कर्मियों के अथक प्रयास से स्टेशन को चार्ज करने में सफलता मिलते ही चेहरे से थकान दूर होकर मुस्कान फैल गयी।बताया गया कि किरबिल सबस्टेशन से नधिरा, बीजपुर, बभनी और जलकल उपकेंद्र के फीडर को एक दो दिन में जोड़ कर 33 केवीए बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।गौरतल हो कि नव निर्मित किरबिल सबस्टेशन तैयार होने के बाद म्योरपुर और बभनी ब्लाक से जुड़े लगभग एक लाख की आबादी को 33 केवीए पिपरी से आने वाली सप्लाई में बार बार फाल्ट और तकनीकी खामियों से निजात मिल जाएगी तथा राज्य सरकार के नियमानुसार ग्रामीण इलाके में 18 घण्टा निर्वार्द्ध बिजली सप्लाई का रास्ता साफ हो गया है।बुधवार की रात किरबिल सबस्टेशन को निर्वार्द्ध रूप से पावर ग्रिड ट्रांसमिशन पारेषण लाइन से जुड़ने की खबर मिलते ही यूपीपीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों में प्रसन्ता देखी गयी। बताया गया कि फीलहाल कुन्डाडीह उपकेंद्र पिपरी से ही संचिलत होता रहेगा। अमवार तथा दुद्धि उपकेंद्र को छह महीने के भीतर जोड़ कर पोषित कर लिया जाएगा। उस के बाद भी बाकी अन्य उपकेंद्र के कार्य पूर्ण होने पर विस्तार जारी रहेगा।
Author: Pramod Gupta
Hello









