October 10, 2026 7:11 am

SP अभिषेक वर्मा की टीम का अपराधियों पर एक्शन: महीनों से फरार हिस्ट्रीशीटर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

सोनभद्र।बभनी (नरेश गुप्ता) पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बभनी थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में कई महीनों से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर एवं पूर्व जिलाबदर अपराधी को छत्तीसगढ़ राज्य से गिरफ्तार किया है।माननीय अपर सिविल जज, दुद्धी के न्यायालय द्वारा आबकारी अधिनियम के एक अभियोग में आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के उपरांत से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बभनी थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त जवाहिर यादव पुत्र तपेश्वर यादव, निवासी ग्राम सागोबाँध, थाना बभनी,जनपद सोनभद्र को उसके ससुराल ग्राम गोविन्दपुर,थाना चन्दौरा,जिला सूरजपुर,छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जवाहिर यादव थाना बभनी का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है। इसके विरुद्ध पूर्व से कई गंभीर आपराधिक मामले पंजीकृत हैं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्राप्त की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव, उप-निरीक्षक सरफराज हुसैन एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। सोनभद्र पुलिस अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!