October 9, 2026 11:47 pm

एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई में 03.345 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद,अभियुक्त एवं अभियुक्ता गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना पिपरी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 03.345 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया तथा 01 अभियुक्त एवं 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।उ0नि0 जितेन्द्र सरोज मय पुलिस टीम द्वारा रेनुकूट रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर, रेलवे बिजली पावर हाउस के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 01.420 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम विमला देवी पत्नी स्व० रामलाल, निवासी चाचा कालोनी वार्ड नं०-03 रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 50 वर्ष बताया। इस संबंध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।एवं उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा रेलवे ग्राउण्ड के पीछे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 01.925 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सुनील कुमार उर्फ पहाड़ी पुत्र स्व० शंकर, निवासी वार्ड नं०-08 तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 43 वर्ष बताया। इस संबंध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-100/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, हे0 का0 मुन्ना सिंह यादव, रि0का0 सुभाष कुमार, रि0 म0का0 गरिमा
उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, हे0का0 अनिल कुशवाहा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!