October 9, 2026 11:47 pm

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला पर पुलिस ने कसा शिकंजा आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों में खौफ,सदर सीओ की शख्ती:से बढा पुलिस पर आमजन का विश्वास सदर सीओ राज का लगातार अपराधियो पर कार्रवाई जारी जनता के दिल मे बसे सीओ राज की हो रही प्रशंसा

_समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों के क्रम में रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है वादिनी द्वारा थाना रायपुर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना रायपुर पर _मु0अ0सं0-77/2026 धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस_ पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त _अखिलेश कुमार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी ग्राम मझुई, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र_ को रायपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 शमशेर यादव,हे0का0 शैलेन्द्र, रि0 आरक्षी सचिन कुमार, थाना रायपुर सदर सीओ राज ने स्पष्ट किया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!