October 10, 2026 7:41 am

जंगल में लगी भीषण आग सीआईएसएफ के दमकलकर्मियों ने पाया काबू

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) बीजपुर बाजार में मोटर गैरेज के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पास के जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आस-पास के रहवासियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।बाजार क्षेत्र में अचानक उठीं आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। चूंकि यह एक व्यस्त बाजार क्षेत्र है इसलिए आस-पास की दुकानों और घरों पर खतरा मंडराने लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना सीआईएसएफ के दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के फायर फाइटर तीव्र गति से दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर फाइटरों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर पानी की बौछारें शुरू कर दीं। सीआईएसएफ जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। समय रहते उठाए गए इस कदम से घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!