October 10, 2026 7:41 am

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग उजड़ी गृहस्ती :2 मवेसी जिंदा जले गृहस्थी जलकर राख भड़की आग ने छीना आशियाना

सोनभद्र रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार दोपहर हुए दर्दनाक अग्निकांड में एक किसान परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। आग लगने से दो भैंसें जिंदा जल गईं, जबकि घर के बाहर रखा अनाज, भूसा, साइकिल समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।जानकारी के अनुसार करही गांव निवासी अजीत मौर्या पुत्र हरीश चंद्र मौर्या के घर के बाहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखा सामान अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड एवं पुलिस व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब पांच क्विंटल अनाज, भूसा, कई साइकिल और अन्य उपयोगी घरेलू वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।ग्रामीणों के मुताबिक अजीत मौर्या का परिवार पूरी तरह खेती-किसानी पर निर्भर है। पशुधन और अनाज के नष्ट हो जाने से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है और राजस्व विभाग से नुकसान का आकलन करने की मांग उठने लगी है। जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की है। उन्होंने आपदा राहत कोष से मुआवजा, मृत पशुओं के लिए पशुधन हानि योजना के तहत सहायता तथा गांव में स्थायी अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!