सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/2026, धारा-77, 294 बीएनएस व 67B आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र राम किशुन
निवासी गुरुद्वारा गली, चोपन रोड ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त द्वारा महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के अश्लील चित्र बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। इस कृत्य से महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान को ठेस पहुंच रही थी तथा नाबालिग बच्चों को अश्लील सामग्री परोसी जा रही थी, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होने की प्रबल संभावना थी। समाज हित, महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के सम्मान व भविष्य को ध्यान में रखते हुए साइबर थाना सोनभद्र एवं थाना ओबरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस निरीक्षक अपराध शमशेर यादव,रिक्रूट आरक्षी संजय यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र









