October 9, 2026 11:46 pm

पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश, टोटो रिक्शा से कार्यालय पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष-रूबी प्रसाद

सोनभद्र। प्रधानमंत्री के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अनूठी पहल की। उन्होंने अपने आवास उरमौरा से नगर पालिका परिषद कार्यालय तक बैटरी चालित टोटो रिक्शा से यात्रा कर आमजन को पेट्रोल और डीजल की बचत का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। यदि लोग दैनिक जीवन में ईंधन की खपत कम करने का संकल्प लें तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत भी की जा सकती है। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!