October 10, 2026 7:41 am

पुलिस ने शांति भंग की आशंका और मारपीट के मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) पुलिस ने मंगलवार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग विवादों में शामिल कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।​ पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारियां दो अलग-अलग मामलों और स्थानों से की गई हैं।​ पहला मामला चेतवा टोला का है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम काचन थाना म्योरपुर निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा अपने एक रिश्तेदार की बारात में चेतवा आया हुआ था।वहाँ किसी बात को लेकर विपक्षी धर्मेंद्र और अनिकेत के बीच विवाद होने लगा। जब अनिल कुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो विपक्षियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।​ इस संबंध में बीजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने मुक़दमेबाज़ी को लेकर दोबारा विवाद और फौजदारी पर उतारू होने के आरोप में एक अभियुक्त अनिकेत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।​​दूसरा मामला ग्राम पिण्डारी का है जहाँ एक आरओ प्लांट से पानी लेकर नहाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से ‘तू-तू मैं-मैं’ और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच अत्यधिक कसीदगी व्याप्त थी और कभी भी कोई गंभीर अपराध या खूनी संघर्ष होने की प्रबल संभावना थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रथम पक्ष लालचन्द्र पनिका दिलवश पत्नी लालचन्द्र पनिका शशि पत्नी संजय, सुनीता पुत्री, लालचन्द्र पनिका द्वितीय पक्ष से तुलसीराम पनिका संगीता देवी पत्नी अंजनी,शिव कुमारी पत्नी दिनेश कुमार।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!