October 10, 2026 7:41 am

लू से बचाव के लिए सोनभद्र विकास समिति ने महिला समूहों को किया जागरूक

सोनभद्र। भीषण गर्मी एवं लू (हीटवेव) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को सोनभद्र विकास समिति द्वारा अपने कार्यक्षेत्र हर्दिहवा, गडौरा, कुकराही एवं शिवपुर गांवों में विशेष जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला समूहों की कुल 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के सचिव राजेश चौबे ने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लू से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य हर परिवार तक सही जानकारी पहुंचाना है, ताकि लोग मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रह सकें और समय रहते प्राथमिक उपचार अपना सकें। बैठकों का नेतृत्व संस्था की काउंसलर साधना सिंह ने किया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा धूप में निकलते समय सिर और मुंह को सूती कपड़े से ढककर रखें। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रेखा एवं सुनीता ने भी ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया और उन्हें घरेलू उपायों के रूप में आम का पना, नींबू-पानी एवं ओआरएस घोल का नियमित सेवन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में दिनेश कुमार विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!