– भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता उपस्थित रहे
सोनभद्र । भाजपा महिला मोर्चा ने आज शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत पदयात्रा निकाला। यह पदयात्रा सवेरा ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर मेन मार्केट होते हुए चण्डी तिराहे पर समाप्त हुआ।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रूण सुरक्षा के साथ-साथ वृद्धावस्था तक बहनों को हर सुविधा दी। गर्भ में बच्चों की देख रेख के लिए, पढ़ाई के लिए, राशन फ्री, छत फ्री, जो इंसान की मूलभूत आवश्यकता होती है, प्रधानमंत्री मोदी ने वह सभी हमें फ्री दी है। देश में उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले, जिससे गृहणियों को धुएं से मुक्ति मिली, तीन तलाक पर सख्त कानून का मुस्लिम बहनों को लाभ मिला और तीन तलाक के मामलों में 82 फीसदी की कमी आई।”
ठेमा रेलवे गेट लॉक किए जाने से आक्रोषित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,गेट चालू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
वहीं रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि “महिलाओं को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। लोकसभा व विधानसभा में तीन दशकों बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिया, जिसके लिए देश की आधी आबादी उनकी आभारी है। महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए पिछले 10 वर्षों में अनेकों काम किये गए। इसीलिए आगामी लोकसभा चुनाव में देश की महिलाएं एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए संकल्पित हैं।”
भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति का जनजागरण करना था इस कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता हाथ में स्लोगन लिखा हुआ स्टैण्डी व गले मे भाजपा का टोपी व पट्टा लगाकर नारा लगाते हुए गाजे बाजे के साथ नगर का भ्रमण किया गया।

Author: Pramod Gupta
Hello